रायबरेली। जिले के चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे अहलादी मजरे मऊ गांव में एक वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय छैल कोरी के रूप में हुई है। मृतक के घर में 6 मई को उनके बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं।
खेत की ओर गए थे बुजुर्ग
जानकारी के अनुसार, छैल कोरी शुक्रवार को अपनी बेटी की ससुराल से लौटने के बाद खेत की ओर गए थे, लेकिन देर तक वापस नहीं आए। तलाश के दौरान उनका शव गांव के बाहर हंसवा ड्रेन के पास सफेदा के पेड़ से अंगौछे के सहारे लटका मिला।
READ MORE: किसी को बख्शा नहीं जाएगा… नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, STF ने रखा था एक लाख का इनाम
सूचना पर पहुंची रायबरेली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

