आगरा. शाहगंज थाना क्षेत्र के सराय ख्वाजा चौकी अंतर्गत बर्र वाली गली में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बुजुर्ग दंपति की फंदे से लटकी लाश मिली. इस घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- देशभर में 13 करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम गायब! संजय सिंह का बड़ा दावा, योगी के बयान पर भी उठाए सवाल
बता दें कि शेरू का शव घर में बनी दुकान में मिला, जबकि उनकी पत्नी मुन्नी देवी का शव अंदर कमरे में मृत अवस्था में पाया गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बुजुर्ग दंपति ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी सटीक वजह की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. मृतकों की पहचान 65 वर्षीय शेरू और उनकी पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें- बदहाली का आलम है कि PET की… चंद्रशेखर ने शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और परीक्षा प्रबंधन पर उठाए सवाल, PM मोदी को घेरते हुए दिया बड़ा बयान
मामले की जानकारी देते हुए एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिक रूप से आर्थिक तंगी के चलते यह कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

