आगरा. एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक को सोशल मीडिया में विदेशी युवती ने रिक्वेस्ट भेजा और बातचीत की. लड़की से बात करने के चक्कर में युवक के खाते से 24 लाख रुपए साफ हो गए. अब युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे पढ़ें- पति, पत्नी और खूनी खेलः हसबेंड ने गला रेतकर बीवी को उतारा मौत के घाट, जानिए जीवनसाथी क्यों बना ‘जल्लाद’

बता दें कि पूरा मामला फतेहाबाद का है. जहां रहने वाले युवक को फेसबुक पर विदेशी युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया था. जिसके बाद मैसेज में दोनों की बातचीत शुरू हो गई थी. कुछ दिन बात होने के बाद युवती ने कहा था कि वह इंडिया आ रही है. ऐसे में युवक के फोन पर एक कॉल आय़ा और फोन करने वाले ने अपनी पहचान किसी अधिकारी के तौर पर दी.

इसे भी पढ़ें- सालों बाद ‘मुर्दा’ हुआ जिंदाः 4 साल बाद सरकारी फाइलों में मिली नई जिंदगी, जानिए कैसे ‘निकम्मे’ सिस्टम ने जीते-जगाते इंसान को मारा

इस दौरान कॉल करने वाले ने युवक से कहा कि आपकी दोस्त विदेश से आई है और दस्तावेज अधूरे हैं, जिसकी वजह से गिरफ्तार किया गया है. आतंकवादी संगठन से जुड़े होने और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आपकी भी गिरफ्तारी की जा सकती है. जिसके बाद ठगों ने बैंक की डिटेल मांगी और जांच का बहाना देकर अल-अलग खातों में कई बार में 24 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.