आगरा. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. जहां 2 कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है. हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 13 लोग घायल हुए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘बच सकते हो तो बच लो’, बृजभूषण शरण और उनके बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, जानिए कॉल कर धमकीबाज ने क्या कहा?
बता दें कि घटना आगरा-ग्वालियर हाइवे पर सिकंदरपुर के पास उस वक्त घटी, जब कुछ छात्र कार में सवार होकर परीक्षा देने जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार का टायर फट गया और कार डिवाइडर को तोड़कर दूसरी कार से जा भिड़ी. घटना इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसा में दोनों कार में सवार युवक घायल हुए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- कहीं लव का लफड़ा तो नहीं! पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली किशोरी की लाश, आधी रात घर से हुई थी गायब
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं 13 घायलों का इलाज जारी है. मृतकों की पहचान 35 वर्षीय रिंकू, 38 वर्षीय विवेक तिवारी और 58 वर्षीय मीना देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है.

