आगरा. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को ठोकर मार दी. हादसे में दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- बयान नहीं, न्याय चाहिए नेता जी! सपा नेत्री से मिलकर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने जाना हालचाल, आरोपों को नकराते हुए कही बड़ी बात
बता दें कि घटना एत्मादपुर के छलेसर क्षेत्र के भागूपुर पुल के पास उस वक्त घटी, जब दोनों प्रैक्टिकल परीक्षा देकर एसएन मेडिकल कॉलेज से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हुए. हादसा होता देख मौके पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- जिंदा जली जिंदगीः ट्रैक्टर से जा रहा था युवक, तभी हुआ कुछ ऐसा कि जलकर गई जान, मौत का मंजर देख चीख पड़े लोग
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. रास्ते में ही एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान राज दुष्यंत गौतम (18) और अक्षय कुमार गौतम (20) के रूप में हुई है. पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.

