कासगंज. एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- ससुर पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला दरोगा के पति का आया वीडियो, कहा- सारे आरोप झूठे, वो हमारा घर हथियाना चाहती है

बता दें कि पूरा मामला सहावर थाना क्षेत्र के नगला भम्मा गांव का है. जहां एक युवक राय सिंह उर्फ राज (35) अपने ट्रैक्टर पर कुछ सामान लेकर जा रहा था. इसी दौरान 11 हजार की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया. इस दौरान पूरे ट्रैक्टर में करंट फैल गया. जिसकी वजह वह बुरी तरह झुलस गया और जिंदा जलने लगा. इस दौरान उसने बचाने के लिए गुहार भी लगाई.

इसे भी पढ़ें- मैसेज, कॉल और फिर कंगालः विदेशी युवती की युवक को आई रिक्वेस्ट, हुआ कुछ ऐसा कि खाते से साफ हो गए 24 लाख

वहीं चीख-पुकार सुनकर गांव वाले मौके पर दौड़कर मौके पर पहुंचे. इस दौरान तुरंत बिजली विभाग को फोन कर बिजली कटवाई गई. उसके बाद जिंदा जल रहे युवक पर मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक काफी लेट हो चुका था. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश को पीएम के लिए भेजा.