आगरा. रिश्तों क तार-तार कर देने वाला मामला सामने आय़ा है. अवैध संबंध में छोटे भाई ने भाभी के साथ मिलकर बड़े भाई को मौत की नींद सुला दी. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने मिलकर लाश को ठिकाने लगा दिया. हालांकि, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामला दर्ज कर दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें- यार के साथ मौत सफरः कंटेनर और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत, 2 दोस्तों की उखड़ी सांसें, मंजर देख दहल उठे लोग

बता दें कि पूरा मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के सुल्तानपुरा का है. जहां खेत में 32 साल के सोलू नामक युवक की लाश मिली थी. लाश मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट थी. जांच में पुलिस को पता चला कि सोलू की हत्या किसी और ने नहीं उसके छोटे भाई और बीवी ने मिलकर की है. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या करने की बात कबूल ली.

इसे भी पढ़ें- मोहब्बत के लिए मौत भी मंजूरः प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, जानिए अधूरे प्रेम की पूरी कहानी

पूछताछ में दोनों ने बताया कि 3 महीने पहले ही सोलू की शादी हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद सोलू की बीवी का उसके देवर के साथ अवैध संबंध बन गए. जिसकी जानकारी सोलू को हो गई थी और वह दोनों का विरोध करता था. जिससे तंग आकर दोनों ने सोलू के हत्या की साजिश रची और मौका पाते ही मौत की नींद सुला दी. किसी को शक न हो इसीलिए घर से कुछ दूर खेत में लाश फेंक दी थी.