कौशांबी. एक भीषण सड़क हुआ है. तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार 2 दोस्तों को ठोकर मार दी. हादसे में दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के लाश को पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- कुछ भी हो, मैं हमेशा आपके साथ हूं… राहुल गांधी ने Re-NEET देने वाले सभी अभ्यर्थियों को दी शुभाकामनाएं, कहा- पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दीजिए

बता दें कि घटना कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे-19 स्थित पहाड़पुर कोदन गांव में उस वक्त घटी, जब सुबह एक ही बाइक से मूरतगंज किसी जरूरी काम से गए थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि दोनों दूर जा गिरे. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- मोहब्बत के लिए मौत भी मंजूरः प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, जानिए अधूरे प्रेम की पूरी कहानी

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान विवेक द्विवेदी (30) निवासी चकबख्तियारा थाना सैनी और रमेश निषाद (32) के रूप में हुई है. पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.