लखनऊ। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची सपा सांसद इकरा हासन को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिस पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सांसद का गुनाह क्या केवल इतना है कि वो उस माँ की मदद कर रही थीं, जिसने अपना बेटा खोया है, और जो संवेदनहीन-निर्मम भाजपा राज में न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है।

न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर

अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि जब इंसाफ़ की आवाज़ उठाने के लिए किसी को हिरासत में ले लिया जाए, वही समय कलयुग है। समाजवादी पार्टी की सांसद का गुनाह क्या केवल इतना है कि वो उस माँ की मदद कर रही थीं, जिसने अपना बेटा खोया है, और जो संवेदनहीन-निर्मम भाजपा राज में न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है।

READ MORE: रायबरेली में राहुल-अखिलेश की होर्डिंग, विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता का संदेश, प्रदेश की सियासत तेज

पीडीए अब सहेगा नहीं, कहेगा

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा के समर्थक भी इस बात से शर्मिंदा होंगे और इस जुल्म और ज़्यादती की निंदा करेंगे। पीडीए अब सहेगा नहीं, कहेगा!

बता दें कि बुजुर्ग मां को इंसाफ द‍िलाने लिए सपा सासंद इकरा हसन DIG ऑफिस पहुंची थी। उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने सपा के 5 नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था। सासंद रिहाई की मांग पर अड़ी रही। हसन इकरा हसन व उनके समर्थकों को पुलिस ने रोका तब सासद ने कहा, “हद से पार मत हो…