अलीगढ़. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां 2 ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. घटना में चाचा-भतीजा और 3 साल की बच्ची की मौत हो गई. वहीं घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- वोट यदुवंशियों का लेना है, लेकिन कुर्सी… अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का निशाना, गंभीर आरोप लगाते हुए बताया PDA का मतलब

बता दें कि घटना पनैठी के पास उस वक्त हुआ जब ट्रक चालक शिवपाल सामान लेकर हरियाणा जा रहा था. इस दौरान शिवपाल ने अपने रिश्तेदारों को भी ट्रक में अलीगढ़ छोड़ने के लिए बैठा लिया. लेकिन पहुंचने से पहले चालक को छपकी आ गई और ट्रक की एक दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई. घटना इतनी भयानक थी कि दोनों ट्रक के परखच्चे उड़ गए. हादसा होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- हाइवे पर मौत का तांडवः अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी स्लीपर बस, 7 यात्रियों की उखड़ी सांसें, 24 यात्री गंभीर घायल

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया. डॉक्टरों ने जांच कर तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान चाचा वीरेंद्र कुमार (35) और भतीजा नीतेश (20) सहित सूर्यांशी (3) के रूप में हुई है. मृतकों की लाश का पंचनामा कर पुलिस ने पीएम के लिए भेजा है. तीन घायलों का इलाज जारी है.