राकेश यादव, अम्बेडकरनगर. अर्धनिर्मित मकान में सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई. मृतक का शव बिस्तर पर खून से लथपथ अवस्था में मिला. घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा.

इसे भी पढ़ें- खाकी खा गई गच्चाः कानून व्यवस्था की उड़ी धज्जियां, पुलिस को चकमा देकर लॉकअप से कैदी फरार, कहां खाक छान रहे थे कानून के रखवाले?

बता दें कि पूरा मामला तेंदुवा डीहरा (तेनुआ) गांव थाना मालीपुर का है. जहां रहने वाले अजय शुक्ला उर्फ गब्बर की खून से लथपथ लाश मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, उच्चाधिकारी और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल से चाकू औऱ कुल्हाड़ी बरामद किया गया है.
कुल्हाड़ी पर खून के निशान नहीं मिले हैं. हालांकि, मौके से एक छोटा चाकू भी बरामद हुआ है, जिस पर खून और बाल के अंश मौजूद हैं. इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. मृतक के माथे परनिशान भी पाए गए हैं.

इसे भी पढ़ें- गांधी परिवार और उसकी जेबी कांग्रेस का…‘वंदे मातरम्’ के केवल 2 छंद को लेकर केशव मौर्य साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कह दिया?

क्षेत्राधिकारी (सीओ) जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि थाना मालीपुर क्षेत्र के ग्राम तेंदुवा डीहरा में पीआरबी द्वारा सूचना मिली थी कि एक अर्धनिर्मित मकान में तख्त पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है. मौके के निरीक्षण से प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि मृतक की हत्या गमछे से गला घोंटकर की गई है. माथे पर धारदार चोट के निशान हैं. घटना की जांच के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.