अंबेडकरनगर. एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. कलयुगी मां ने बड़ी बेरहमी से 4 बच्चों की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी. खूनी वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों बच्चों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- तेल लेने गया ‘बाबा’ का जीरो टॉलरेंस! जमीन पैमाइश के लिए किसान से कानूनगो ने ली रिश्वत, सुशासन राज में ऐसे ही होता है काम?
बता दें कि पूरा मामला अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले का है. जहां रहने वाली महिला ने अपने 4 बच्चों की ईंट से कुचलकर हत्या की और फिर बालकनी के रास्ते से फरार हो गई. वहीं चारों बच्चों की लाश घर में बिस्तर पर खून से सनी मिली. जिसके बाद लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की.
इसे भी पढ़ें- ‘जनता सब जानती है…’, ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर वार, कहा-सुपर जोड़ी से घबराहट साफ दिख रही
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला अपने चार बच्चों के साथ रहती थी. महिला का पति साउदी अरब में रहकर नौकरी करता है और उसने वहां किसी महिला से शादी कर ली है. इसी बात से वह काफी तनाव में रहती थी. हालांकि, खूनी वारदात के पीछे की असल वजह का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

