मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गोसाईंगंज के हैदरगंज में एक जनसभा को संबोधित करने अयोध्या पहुंचे. इस दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को लेकर बड़ा बयान देकर सियासी पारा बढ़ा दिया. अजय राय ने भाजपा और आरआरएस पर हमला बोलते हुए राम मंदिर को कमाई करने का जरिया बताया है.
इसे भी पढ़ें- विकास नहीं दिखता तो गड्ढे…नोएडा एयरपोर्ट में जलभराव को लेकर अखिलेश के बयान पर MLA धीरेन्द्र सिंह का पलटवार, जानिए ऐसा क्या कहा?
CEO नहीं धर्माचार्य चाहिए
अजय राय ने कहा कि राम मंदिर आस्था का केंद्र है, मैनेजमेंट कंपनी नहीं. वहां CEO की नहीं, धर्माचार्य की नियुक्ति होनी चाहिए. उन्होंने भाजपा और RSS पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राम मंदिर को कमाई का जरिया बना लिया गया है. सरकार मंदिर को आय का माध्यम न बनाए. मंदिर में आने वाले चढ़ावे की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- UP में ब्राह्मण वोट पर सियासत तेजः रवि किशन बोले- ‘ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं, जिसे बरगला लिया जाए’
आगे अजय राय ने कहा कि गिनने वाले तो जेल चले गए, लेकिन गिनवाने वाले क्यों नहीं गए?” मंदिर ट्रस्ट से जुड़े नृपेंद्र मिश्रा, चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोविंद देवगिरी और गोपाल राव के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. मंदिर का सारा पैसा RSS के खाते में जा रहा है.
2027 चुनाव का मुद्दा बताया
अजय राय ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में राम मंदिर चढ़ावा चोरी एक प्रमुख चुनावी मुद्दा होगा. इसके अलावा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, उनके भविष्य से खिलवाड़ और प्रदेश की कानून-व्यवस्था भी चुनावी मुद्दा बनेगी. योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने गोरखपुर में हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया और पूछा – “कहां है जीरो टॉलरेंस?”


