मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली अयोध्या पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. जब्त गांजे की कीमत लाखों में आंकी जा रही है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- जमीन से लेकर फसल के दाम तक… यूपी में किसानों के हक के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, तैयार हुआ बड़ा प्लान

बता दें कि पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि अवैध गांजे की एक बड़ी खेप वाहन के जरिए ले जाई जा रही है. सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने बूथ नंबर-4 ओवरब्रिज सर्विस लेन के पास घेराबंदी की. ​तलाशी के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति सुजुकी कार (पंजीकरण संख्या UP65AP4410) को रोका. वाहन की गहन जांच करने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 21 किलोग्राम 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे बाजार में खपाने की योजना थी.

इसे भी पढ़ें- ‘जान’ के साथ जिंदगी को अलविदा: प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लागकर दी जान, स्टेटस देख परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन

​गिरफ्तार आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ. गिरफ्तार तस्करों की पहचान मदन लुबरू (ओडिशा),​जितेंद्र राजभर, (आजमगढ़, उत्तर प्रदेश),​पवन कुमार राजभर (आजमगढ़, उत्तर प्रदेश),​ वीरूदी अनुशा (आंध्र प्रदेश),​किल्लो सौजन्या (आंध्र प्रदेश) के निम्नलिखित रूप में हुई. ​पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह ओडिशा और आंध्र प्रदेश से गांजे की खेप लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने का काम कर रहा था. पुलिस अब गिरोह के अन्य फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी है, ताकि तस्करी के इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके.