हरदोई. जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में प्रेमी-प्रेमिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों की उम्र नाबालिग बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक किशोरी गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे घर से निकली थी. देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे थे. दोनों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है.

इसे भी पढ़ें- 27 के चुनाव में भाजपा का… अखिलेश यादव का बड़ा दावा, जानिए सपा सुप्रीमो ने सरकार पर निशाना साधते ऐसा क्या कह दिया?

घटना का पता तब चला, जब परिजनों ने किशोर का मोबाइल स्टेटस देखा. स्टेटस में लिखा था कि उसने फांसी लगा ली है और लोगों से मौके पर आकर देखने की बात कही गई थी. इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जहां दोनों के शव मिले. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई.

इसे भी पढ़ें- क्रिकेट और कोर्ट के बाद अब सियासत में महासंग्राम! शमी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर क्या बोलीं हसीन जहां?

सूचना पर पहुंची अतरौली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा आत्महत्या का है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं और आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है.