लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पीडीए का तूफान और हवा चल रही है. रायबरेली में पीडीए बनाम भाजपा तो है ही ऐसा लगता है लोधी बनाम योगी हो गया है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सकारात्मक राजनीतिक कर रही है और भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है. जब भाजपा कमजोर पड़ती है तो प्रशासन की आड़ में नकारात्मक राजनीति करती है. भाजपा प्रशासन को आगे कर देती है. पीडीए की हवा और आन्दोलन से बुलडोजर चलाने वाले नहीं बचेंगे. इस बार जनता के वोट का बुलडोजर भाजपा को हमेशा के लिए हरा देगा.
इसे भी पढ़ें- क्रिकेट और कोर्ट के बाद अब सियासत में महासंग्राम! शमी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर क्या बोलीं हसीन जहां?
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि प्रभुत्ववादी लोग अपने आप को ताकतवर समझ रहे है. वे समझ ले कि पीडीए सामाजिक आन्दोलन है. इस धरती पर सामाजिक आन्दोलन हमेशा सफल रहे है. पीडीए के अन्दोलन में सभी पीड़ित, दुःखी, अपमानित लोग एक होते जा रहे हैं. पीड़ित दुःखी और अपमानित लोग इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करके मिटाने का काम करेंगे. हम अपने लोगों के बीच में जितना प्रेम, दया, अपनापन दिखाएंगे उतना ही पीडीए ताकतवर होता जाएगा. उन्होंने कहा कि जब हम लोगों को जनसमर्थन मिलता है तो अनरजिस्टर्ड, अण्डरग्राउण्ट और सुरंगजीवी लोग अपने आप मैदान छोड़ देते है.
उन्होंने कहा कि रथ हमारे देश की संस्कृति में है. रथ महाभारत और कुरू क्षेत्र का प्रतीक है. इसी तरह से रथ पर कभी भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था. उसी तरह से रथ से हमें सीख मिल रही है. जो पीड़ित, दुःखी और अपमानित है वह पीडीए है. इस बार लाइन साफ है. लाईन एकदम खिंच गई है. एक तरफ लोग हैं तो दूसरे तरफ प्रताड़ना देने वाले लोग हैं. इस बार चुनाव में प्रताड़ना देने वाले लोग नहीं बचने पाएंगे. अभी 2024 के लोकसभा चुनाव में हम लोगों ने भाजपा को हराया है. 2027 के चुनाव में भाजपा का परमामेंट सफाया करेंगे. इन्हें हराएंगे और समाज में भेदभाव खत्म करेंगे. भाजपाई कुर्सी पर बैठते हैं तो लोगों को अपमानित करते हैं. घर मन्दिर गंगा जल से धुलवाते हैं.
इसे भी पढ़ें- खाकी करेगी गुनाहों का हिसाब! नहाते समय महिला को झांकने से मना किया तो 5 युवकों ने की पिटाई, अब कानून के रखवाले करेंगे ‘इलाज’
उन्होंने ये भी कहा कि पीडीए संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र, हिन्दुस्तानियत और भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए खड़ा है. भाजपा के लोगों ने विधायक राहुल लोधी को अपमानित किया. हमें खुशी है कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष से लेकर पूरी पार्टी ने भाजपाईयों का मुकाबला किया. हम लोग अपने लोगों का अपमान नहीं होने देंग.भाजपा ने बुलडोजर चलाकर काशी में घाट तोड़ दिया. काशी की संस्कृति को तहस-नहस किया. पूज्य राज्य माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को तोड़ दिया. उनके किए गए कार्याें को मिटाने का प्रयास किया. भाजपा ने नफरत फैलाने के लिए सहारनपुर में मस्जिद तोड़ दिया. भाजपा साम्प्रदायिक राजनीति करना चाहती है. भाईचारा को खत्म करना चाहती है. समाजवादी पार्टी भाईचारा प्रेम बढ़ाना चाहती है. हम सभी लोगों को एकजुट करके बंधुराष्ट्र बनाना चाहते हैं. इस बार विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता अपने वोट के बुलडोजर से भाजपा को हमेशा-हमेशा के लिए हराने का काम करेगी.


