मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. उत्तर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य अयोध्या में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और कुपोषण से उबरकर सुपोषित हुए बच्चों को सम्मानित किया. कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया. आंगनबाड़ी बहनें गांव-गांव जाकर बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का पूरा ध्यान रखती हैं. इतना ही नहीं 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधा.
इसे भी पढ़ें- BJP सरकार में भ्रष्टाचार का हाल ये है कि…गोरक्षनाथ घाट पर 2 अधिवक्ताओं की मौत पर भड़के अखिलेश, CM और अन्य नेताओं का जिक्र कर लगाए गंभीर आरोप
2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री बेबी रानी मौर्य ने स्पष्ट किया कि यह कोई चुनावी बिगुल नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर समर्पित भाव से काम करने वाली कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह है. भारतीय जनता पार्टी 365 दिन जनसेवा में समर्पित रहती है और हमेशा ‘चुनाव मोड’ में रहकर जनता के हित में कार्य करती है.
इसे भी पढ़ें- यादव जी और खान साहब ही चाहिए क्या? ओपी राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्यों कहा?
विपक्ष के ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के दावों पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विपक्ष की कथनी-करनी और उनके ‘PDA’ की असली परिभाषा को बहुत अच्छी तरह से समझती है. उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर विकास, सुरक्षा और सुशासन के नाम पर भारतीय जनता पार्टी को चुनकर 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी.



