लखनऊ. मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर करारा तंज कसा है. उन्होंने कहा, क्या मित्र अखिलेश यादव जी, एसी में बैठ के अपने खासम-खास यूट्यूबर्स के साथ पीसी करते है और गलती से कोई ढ़ंग का पत्रकार कड़ा सवाल पूछ दें तो ‘मिसरा जी-मिसरा जी’ करने लगते हैं. क्या पीसी में सिर्फ यादव जी और ख़ान साहब ही चाहिए क्या?
इसे भी पढ़ें- सपा छात्रसभा की ड्रेस बदली, लाल की जगह नीला रंग; दलित और Gen-Z वोटरों को साधने की नई रणनीति
ओपी राजभर ने आगे कहा कि कल की आपकी पीसी देखी. इसमें बहुत लंबा चौड़ा फेंक रहे थे कि सरकार आई तो सम्राट अशोक की जयंती पर अवकाश देंगे, बौद्ध स्थल वर्ल्ड क्लास बनाएंगे. जब अशोक-बुद्ध जी का नाम ले रहे थे तब ये भी बता दिये होते कि जब सत्ता में थे तब तो कब्रिस्तान दिख रहा था. तब तो जनता के सारे पैसे तो क़ब्रिस्तान में ख़र्च कर रहे थे. बहुजन महापुरुषों के नाम पर बने जिलों और संस्थानों का नाम मिटा रहे थे.
इसे भी पढ़ें- ‘सर तन से जुदा’ नारा कानून और देश की एकता को चुनौती: हाईकोर्ट, तौकीर रजा की जमानत खारिज
आगे ओपी राजभर ने ये भी कहा कि भीम नगर, फुले नगर, कांशीराम नगर, रमाबाई नगर, संत रविदास नगर का नाम बदल दिये. आंबेडकर जी के नाम वाली सब योजना हटा रहे थे. आप मंच पर बैठे रहे और आपके आजम खान बाबा साहब की प्रतिमा का मजाक उड़ाते रहे, तब किस नशे में थे? पूछ रहा है यूपी, जवाब ज़रूर दीजिए.



