मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर समाजवादी पार्टी प्रमुख द्वारा की गई टिप्पणी पर रामा दल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्किराम ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि सपा मुखिया को बागेश्वर धाम पर बोलने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. एक जारी वीडियो बयान में पंडित कल्किराम ने कहा, “बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने कथा के दौरान जो कहा, वह सनातन के पक्ष में कहा. उस पर समाजवादी पार्टी के मुखिया को बोलने का कोई हक नहीं है, क्योंकि उनकी ही पार्टी के नेता दिन-रात देवी-देवताओं और हमारे धर्म ग्रंथों का अपमान करते हैं.”
इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी बीजेपी से समझौता कर लिया क्या? AIMIM ने साधा निशाना, कहा- मैदान छोड़कर भागना कायरता
पंडित कल्किराम ने सपा नेताओं राजकुमार भाटी और उमा शंकर यादव का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ये दोनों नेता लगातार भगवान श्री राम, सनातन देवी-देवताओं, वैदिक मंत्रों और ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित टिप्पणियां करते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे नेताओं से लेकर अनिरुद्धाचार्य जी पर की गई टिप्पणियों तक, सनातन धर्म को निशाना बनाना सपा की फितरत बन गई है.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, ‘D’ की स्थिति दयनीय’, PDA को लेकर एक बार फिर ओपी राजभर ने कसा तंज, जमीन पर उतरने की सलाह देते हुए दिया बड़ा बयान
रामा दल ट्रस्ट अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, “मैं चेतावनी देना चाहता हूं, अगर यही स्थिति रही और इन नेताओं की जुबान पर लगाम नहीं लगी, तो 2027 के चुनाव में सनातन समाज के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा. सनातन धर्म को हल्के में लेने वालों को जनता सबक सिखाएगी और उस बार समाजवादी पार्टी 27 सीटों से आगे नहीं बढ़ पाएगी.

