लखनऊ. एक बार फिर मंत्री ओपी राजभर ने पीडीए को लेकर अखिलेश यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि मित्र अखिलेश जी, ले लिए सब का हाल-समाचार? ऐसा लगता है कि आपके पीडीए में ‘डी’ का माने ‘दूर’ से प्रणाम होता जा रहा है. रामपुर जाकर ‘ए’ से मिल लिए, बनारस में स्वाजातीय वाले ‘पी’ के घर-दुकान हो लिए और लगे हाथ नाम करने के लिए ‘डी’ सांसद के महल में टहल आए.

इसे भी पढ़ें- कन्नौज में पत्नी को कुर्सी पर बांधकर जिंदा जला दिया, पति बच्चों संग फरार

आगे ओपी राजभर ने कहा कि वैसे भी आपके राज में ‘पी’ और ‘ए’ के बीच असली ‘डी’ यानी दलित की स्थिति दयनीय ही रही. वैसे, कभी मौका मिले तो आज नए उत्तर प्रदेश में किसी भी असली ‘डी’ की स्थिति देखने उनके आवास पर जाइएगा, उनका घर अब पक्का है, शौचालय बना है, उनकी महिलाएं स्वयं सहायता समूह से भी जुड़ दो पैसे कमा रही हैं और उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार भी मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें- इतना दिमाग अपराध रोकने में लगाते..! बाराबंकी पुलिस का खेला, सड़क हादसे में आरोपी ड्राइवर के बदले दूसरे को बना दिया चालक, किस सेटिंग में लगी खाकी?

आगे ओपी राजभर ने ये भी कहा कि जो आपकी सरकार ने पहले इसी ‘डी’ से जबरन लूट लिया था. महाराज, ज़मीन पर उतरिए. सिर्फ़ “अपने वालों” के यहां नहीं बल्कि आम जनता से भी मिलिए, तभी तो जानेंगे कि आपके कुशासन की तुलना में वर्तमान शासन में क्या क्या बदल गया है. सोचिएगा ज़रूर.