कन्नौज. कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव में गुरुवार (5 नवंबर) सुबह एक दर्दनाक घटना हुई. पति ने अपनी पत्नी को घर में कुर्सी से बांधकर जिंदा जला दिया. पुलिस को महिला का कंकाल मिला है.
सुखबीर सिंह उर्फ मोनू अपनी पत्नी सोनम पर शक करता था. उसे लगता था कि पत्नी का किसी और से अफेयर है. दोनों की 11 साल पहले लव मैरिज हुई थी. उनके दो बच्चे हैं. बेटा सात साल का और बेटी पांच साल की है. सुखबीर हरियाणा के हिसार में प्राइवेट जॉब करता है.
इसे भी पढ़ें- ‘दिवाली पर अयोध्या, काशी और मथुरा उड़ा देंगे’, 27 नवंबर तक अलर्ट; कचहरी की सुरक्षा बढ़ी
दो दिन पहले आया था गांव
दो दिन पहले दिवाली की छुट्टी पर सुखबीर गांव आया. गांव के एक युवक से पत्नी के अफेयर की खबर मिली. फिर उसने निगरानी रखनी शुरू कर दी. एक दिन सोनम को मोबाइल पर बात करते पकड़ा. फिर घर में झगड़ा शुरू हो गया. दो दिन तक विवाद चलता रहा. पहले भी मामला पुलिस चौकी तक पहुंच चुका था.
सुबह बांधकर आग लगाई
गुरुवार सुबह करीब सात बजे सुखबीर ने सोनम को कुर्सी से बांधा. उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी. ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग दौड़े. पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग बुझी. लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका. अंदर महिला का कंकाल मिला. खोपड़ी जमीन पर पड़ी थी.
इसे भी पढ़ें- मायावती की आज लखनऊ में बड़ी बैठक, यूपी चुनाव की तैयारियों का लेंगी जायजा; बड़े ऐलान के संकेत
चाचा ने दी जानकारी, पुलिस तलाश में
सुखबीर के चाचा जितेंद्र ने बताया कि भतीजे ने यह काम किया. पत्नी चीख रही थी लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई अंदर नहीं जा सका. सुखबीर बच्चों को लेकर भाग गया. छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में चरित्र पर शक की बात सामने आई है. आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है. आसपास के लोगों से पूछताछ हो रही है. घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

