मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. नगर कोतवाली क्षेत्र से लव जिहाद का मामला सामने आया है. एक तलाकशुदा महिला ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर एक युवक पर धर्म छिपाकर प्रेम जाल में फंसाने, निकाह करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है.
इसे भी पढ़ें- शर्म आनी चाहिए उनको… विधायक रागिनी सोनकर ने कंगना रनौत पर साधा निशाना, जानिए आखिर क्या कहा?
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी पहले राम कुमार से हुई थी, 2019 में तलाक हो गया. इसके बाद फेसबुक पर सूरज नाम के युवक से संपर्क हुआ. आरोप है कि सूरज ने शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध और शारीरिक संबंध बनाए. बाद में पता चला कि उसका असली नाम मुन्ताज है.
महिला का आरोप है कि आरोपी ने निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2021 में जबरन निकाह कराया. निकाह के बाद वह विदेश चला गया. इस दौरान उसके पिता और परिजनों ने धर्म परिवर्तन, गोमांस खिलाने और शारीरिक शोषण किया.
इसे भी पढ़ें- वे तुम्हारे जैसे सियारों का…अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर दिनेश प्रताप का राहुल गांधी पर हमला, जानिए मंत्री ने ऐसा क्या कहा?
तहरीर में कहा गया है कि आरोपियों ने उससे 7 लाख रुपये और जमीन भी अपने नाम करा ली. यहां तक कि उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ कर उससे निकाह का दबाव बनाया गया. पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी के पास पासपोर्ट है और FIR के बाद वह देश छोड़कर भाग सकता है. पुलिस से FIR दर्ज कर पासपोर्ट जब्त करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है.


