बदायूं. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंद दिया. घटना में एक की मौत हो गई. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- पुजारी के भेष में ‘दुराचारी’! प्रसाद मांगने पर आपा खो बैठा पंडा, मानसिक विक्षिप्त को लात मारने और घसीटने का VIDEO वायरल
बता दें कि घटना बरेली-मथुरा हाईवे पर बुटला गांव के पास उस वक्त घटी, जब 3 लोग दावत में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी. घटना इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों बाइक सवार दूर जा गिरे. घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए. हादसा होता देख राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. उसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें- ‘पुष्पा’ बनने चला था! आलू के बोरे में 2 करोड़ 31 लाख की शराब ले जा रहा तस्कर, फिर खाकी ने ऐसे प्लान पर फेरा पानी
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक केंद्र भिजवाया. जहां से डॉक्टरों ने तीनों को बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर दिया. जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई. दो घायलों का इलाज जारी है. मृतक की पहचान सूरजपाल (50) के रूप में हुई है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

