बागपत. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अचानक मकान का छज्जा टूटकर गिर गया. मलबे में दबकर ससुर-दामाद समेत 3 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- इश्क, दगाबाजी और दरिंदगीः धर्म छिपाकर युवक ने महिला से बनाए संबंध, शादी के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव, जानिए LOVE के आड़ में कैसे रची साजिश
बता दें कि घटना छपरौली कस्बे की पट्टी कुरैशियान की है. जहां कपड़ा कारोबारी परवेज के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है. गुरुवार को पहली मंजिल के छज्जे पर ससुर-दामाद समेत एक अन्य काम कर रहा था. इसी दौरान दूसरी मंजिल का छज्जा टूटकर ससुर-दामाद समेत एक अन्य मजदूर पर आ गिरा. मलबे में दबकर तीनों गंभीर घायल हो गए. हादसा के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.
इसे भी पढ़ें- कागजों में कानून का राज! संदिग्ध अवस्था में मिली हिस्ट्रीशीटर की लाश, सिर पर चोट के निशान, मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी
हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे औऱ मलबे को हटाया. उसके बाद तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने ससुर-दामाद को मृत घोषित कर दिया. वहीं इलाज के दौरान एक अन्य की मौत हो गई. मृतकों की पहचान राजमिस्त्री सुरेंद्र (65), मजदूर रोबिन (30) और मजदूर कल्लू (30) के रूप में हुई है.


