अनूप मिश्रा, बहराइच. जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां कार और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पयागपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें- 30 साल का इंतजार खत्म! लखनऊ में बनेगी 11 KM की एलिवेटेड रोड, हजरतगंज से वरुण विहार तक का सफर सिर्फ 20 मिनट में

बता दें कि घटना पयागपुर थाना क्षेत्र के अमदापुर-दृगपाल पुरवा के पास उस वक्त घटी, जब कार में सवार अर्जुन (22) पुत्र बेचू निवासी पकड़ी कला, रवि (21) पुत्र ननके मिश्रा निवासी पकड़ी औऱ अमरीश (42) पुत्र मनोहर निवासी बाला सराय की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अमदापुर-दृगपाल पुरवा के पास सामने से आ रही पिकअप से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई. पिकअप चालक प्रदीप (30) पुत्र श्याम लाल निवासी टिकोरा मोड़, देहात कोतवाली भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया.

इसे भी पढ़ें- किसी से नहीं डरते, धर्म परिवर्तन कराते रहेंगे… आर्थिक मदद की आड़ में धर्मांतरण, 7 आरोपी गिरफ्तार

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पयागपुर भेजा. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.