अनूप मिश्रा, बहराइच. जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने ससुर से हुए विवाद में अपने ऊपर खौलता हुआ तेल डाल लिया. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- योगी जी…भ्रष्ट है आपका सिस्टम! बच्चों और महिलाओं के हक का पोषण आहार निगल जा रहे अधिकारी-कर्मचारी, सरकारी योजना है या ‘लूट’ की योजना?
बता दें कि पूरा मामला महरुआ चौराहे का है. अमित कुमार नाम के युवक की पत्नी घरेलू कलह की वजह से अपने मायके चली गई थी. इसी बात को लेकर युवक की अपने ससुर से बहस हो गई. जिसके बाद अमित ने आपा खो दिया. अमित ने गुस्से में अपने ऊपर खौलता हुआ तेल डाल लिया. तेल डालते ही चीख-पुकार मच गई.
इसे भी पढ़ें- UP में कागजों में कानून, असल में ‘गुंडाराज’! आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर युवक को मारा चाकू, ये ‘रामराज’ है ‘रावणराज’?
घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. तुरंत अमित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आत्मघाती कदम के पीछे की वजह पता लगाने में जुट गई है. पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

