अनूम मिश्र, बहराइच. जिले की नानपारा तहसील में आयोजित तहसील दिवस के दौरान एक महिला ने रो-रोकर अपनी पीड़ा अधिकारियों के सामने रखी और न्याय की गुहार लगाई. मामला भू-माफियाओं द्वारा कथित रूप से मकान पर कब्जा करने का है, जिसने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है.
इसे भी पढ़ें- मां, 4 बच्चे और खूनीखेलः ईंट से कुचलकर महिला ने 4 बच्चों को उतारा मौत के घाट, जानिए खूनी वारदात के पीछे की खौफनाक दास्तां
पीड़ित महिला का आरोप है कि ‘बारीक’ और ‘गुल्लू खान’ नामक दबंगों ने उसके मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है. महिला के अनुसार, प्रशासन द्वारा पहले भूमि की पैमाइश कराई गई थी, जिससे उसे न्याय मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन बाद में संबंधित अधिकारियों ने आरोपियों से मिलीभगत कर ली. महिला का कहना है कि वह पिछले दो वर्षों से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन हर बार उसे निराशा ही हाथ लगी.
इसे भी पढ़ें- तेल लेने गया ‘बाबा’ का जीरो टॉलरेंस! जमीन पैमाइश के लिए किसान से कानूनगो ने ली रिश्वत, सुशासन राज में ऐसे ही होता है काम?
पीड़िता ने यह भी बताया कि अब उसे न्यायालय जाने की सलाह दी जा रही है, जबकि उसकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वह कोर्ट-कचहरी का खर्च उठा सके. इस स्थिति से आहत महिला ने तहसील दिवस में खुले तौर पर चेतावनी दी कि यदि उसे उसका मकान वापस नहीं मिला, तो वह आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होगी. इस घटना के बाद तहसील परिसर में मौजूद लोगों में चर्चा का माहौल बन गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित महिला को जल्द न्याय दिलाने की मांग की है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

