बहराइच. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सड़क पर अचानक सांड आ जाने की वजह से बाइक सवार 2 व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गए. घटना में दोनों दोस्तों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें- पल भर में खुशिया खाकः शादी में शामिल होने ननिहाल आया था युवक, हुआ कुछ ऐसा कि घर पहुंची लाश

बता दें कि घटना लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कदियापुर मोड़ के पास उस वक्त घटी, जब बिजनेस का काम निपटाकर दोनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक सांड आ गया. सांड को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क पर फिसलकर दोनों गिर गए. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए.

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर लखनऊ पीठ में दाखिल की गई नई याचिका, उच्चस्तरीय न्यायिक आयोग गठित करने की मांग

हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. उसके बाद लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने जांच कर दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान दीपक सिंह (33) और अर्पित सिंह (22) के रूप में हुई है.