अनूप मिश्रा, बहराइच. खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दलजीतपुरवा गांव में तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई. जानकारी के अनुसार रामेश्वर अपनी पत्नी रामावती के साथ नदी की ओर गए थे, तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने दोनों पर हमला कर दिया. हमले में रामेश्वर को मामूली खरोंच आई, जबकि रामावती के चेहरे पर तेंदुए ने पंजा मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.

इसे भी पढ़ें- उम्र का तो लिजाह किया होता! बहू ने की सास की पिटाई, फिर बुजुर्ग महिला ने किया जानकर दहल उठेगा दिल…

वहीं घटना के बाद ग्रामीणों की चीख-पुकार सुनकर तेंदुआ पास के पेड़ पर चढ़ गया. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया. देर शाम तक वन विभाग की टीम जाल बिछाकर तेंदुए को पकड़ने में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी.

इसे भी पढ़ें- ये कौन सा विकास है योगी जी? पानी की समस्या से जूझ रही ताज नगरी, तपती दोहरी में सड़क पर बैठकर महिलाओं ने सरकार को दिखाया आइना

घायल महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है. गांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है. वन विभाग लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है. साथ ही तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.