संंजय तिवारी, बलिया. जनपद में अवैध खनन एवं उपखनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग का सघन अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में विभागीय चेकिंग के दौरान अवैध रूप से उपखनिजों का परिवहन करते हुए 16 वाहनों को पकड़ा गया. संबंधित वाहन स्वामियों पर लगभग 8.50 लाख का जुर्माना लगाया है.

इसे भी पढ़ें- देश में संकट की सरकार! छात्रों, युवाओं और किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा पर बरसे अखिलेश, जानिए ऐसा क्या कह दिया?

खनन विभाग की जांच में सामने आया कि संबंधित वाहन उत्तर प्रदेश राज्य के आईएसटीपी (ISTP) प्रपत्रों की चोरी औऱ अपवंचना कर उपखनिजों का अवैध परिवहन कर रहे थे, जिससे राज्य सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंच रहा था.
मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी 16 वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज कर उनका चालान किया गया. उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली के प्रावधानों के तहत संबंधित वाहन स्वामियों पर लगभग 8.50 लाख का अर्थदंड एवं शमन शुल्क लगाया गया.

इसे भी पढ़ें- केवल सख्त कानून बना देने से…पेपर लीक रोकथाम विधेयक पर मायावती ने खड़ा किया बड़ा सवाल, मोदी सरकार को दे डाली सलाह

विभाग ने मौके पर ही पूरी धनराशि की वसूली भी सुनिश्चित कर ली. खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन और उपखनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. बिना वैध आईएसटीपी (ISTP) प्रपत्रों के खनिज परिवहन और राजस्व चोरी के किसी भी मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी.