संजय तिवारी, बलिया. जिले से मिड-डे मील व्यवस्था की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. मामला बेल्थरा रोड स्थित कंपोजिट विद्यालय पलिया सियर का है, जहां वायरल वीडियो में स्कूली बच्चे थाली के बजाय अपने हाथों में रोटी लेकर खाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है.

इसे भी पढ़ें- भावना आहत हुई या भाजपा? सांसद राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ दर्ज की गई FIR, चंदा चोरी को लेकर प्रदर्शन करना पड़ा भारी

बता दें कि वायरल वीडियो में बच्चों को थाली की जगह सीधे हाथ में रोटिया लेकर खाते हुए देखा गया. वीडियो के तूल पकड़ने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी. जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए वह चौकाने वाले थे. बीएसए ने बताया कि यह वायरल घटना 20 अप्रैल की है. जांच में पता चला कि विद्यालय में तैनात एक अनुदेशक के मोबाइल फोन से यह फोटोग्राफ मिले थे.

बीएसए कार्यालय में पेश हुई रसोइयों और प्रधानाध्यापिका ने बताया कि बच्चों ने पहले थाली में खाना खा लिया था. आटा अधिक बच गया था, जिसके बाद अतिरिक्त रोटियां बनाई गई और कुछ बच्चों ने उसे अपने हाथ में ही लेकर खा लिया बताई विद्यालय में लगभग डेढ़ सौ थाली है. इस पूरे मामले पर बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने मीडिया से बताया कि कंपोजिट विद्यालय पलिया का मिड-डे मील से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया था, जिसमें बच्चे हाथ में खाना लेकर खाते दिख रहे थे.

इसे भी पढ़ें- ‘झूठी’ है योगी सरकार! खाद, नहरों में पानी के अभाव की समस्या से जूझ रहे किसान, कांग्रेस ने घेरते हुए दे डाली चेतावनी

खंड शिक्षा अधिकारी से इसकी जांच कराई गई, जिसमें अनुदेशक के मोबाइल से तस्वीर मिलने की पुष्टि हुई. घटना 20 अप्रैल की है. बीएसए मनीष सिंह ने आगे बताया कि विद्यालय में कार्यरत सभी शैक्षणिक स्टाफ, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों और रसोइयों को तलब कर लिया गया है. सभी पक्षों की सुनवाई की जा रही है, जिसके बाद नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.