रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. सलोन तहसील मुख्यालय पर आज कांग्रेस पार्टी ने अपनी राजनीतिक सक्रियता दिखाते हुए किसानों और आम जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अर्जुन पासी के कुशल नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट हुए और उन्होंने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी सलोन को सौंपा.

इसे भी पढ़ें- प्रैक्टिस बनाएगी परफेक्ट! UP पुलिस का हर सप्ताह होगा ऑनलाइन कौशल प्रशिक्षण, लागू किया जा रहा ‘वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट’

ज्ञापन में तीन प्रमुख समस्याओं पर तत्काल ध्यान देने और उनके समाधान की मांग की गई है, समितियों पर खाद की कालाबाजारी, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती, और नहरों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी का अभाव है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इन समस्याओं के कारण किसान और आम जनता त्रस्त हैं.

इसे भी पढ़ें- आखिर जाग गए ‘रक्षक’ : VHRP ने फूंका पप्पू यादव का पुतला, कहा- दूसरे धर्म पर टिप्पणी होती तो प्रतिक्रिया और गंभीर होती

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अर्जुन पासी ने सरकार पर जनसमस्याओं के प्रति उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को इन गंभीर जनसमस्याओं पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इन समस्याओं का समाधान नहीं करती है, तो कांग्रेस पार्टी किसानों और जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी.