संजय तिवारी, बलिया. सहतवार थाना क्षेत्र के उदहां गांव के ट्यूबेल स्थित झोपड़ी में सो रहे पूर्व प्रधान रामब्यास वर्मा (70 वर्ष) की बदमाशों ने ईंट से सिर पर हमला कर हत्या कर दिया. शुक्रवार की सुबह झोपड़ी में उनका शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. वहीं परिजनों के तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें- हीरो बना ‘विलेन’! खेसारी लाल यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ अभिनेत्री अंजना सिंह ने दर्ज कराया केस, जानिए ऐसा कांड कर दिया?
परिजनों की मानें तो पूर्व प्रधान रामब्यास वर्मा गुरुवार की रात भोजन करने के बाद अपने घर से करीब 400 मीटर दूर ट्यूबेल स्थित खेत में बनी झोपड़ी में सोने गए थे. देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- अभी भी भ्रष्ट भाजपा सरकार… अखिलेश यादव का राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर तीखा हमला, VIDEO शेयर कर लगाए गंभीर आरोप
वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. इस बाबत क्षेत्राधिकारी बांसडीह जय शंकर मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की सुबह छह बजे थाना सहतवार पर डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम उदहा में खेत स्थित ट्यूबेल की झोपड़ी में सो रहे रामव्यास वर्मा की अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईंट से मार कर हत्या कर दी गयी है. सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के सिर में चोट लगी हुई है, परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सहतवार में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.


