लखनऊ. राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने का काम कर रही है. एक बार फिर अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर भाजपा पर तंज कसा है. अखिलेश यादव ने कहा, अयोध्या राम मंदिर में ‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरी’ के मुद्दे पर अभी भी भ्रष्ट भाजपा सरकार बेहद ग़ैरज़िम्मेदाराना रवैया अपनाकर, इधर-उधर के बयान दिलवाकर मामले को रफ़ा-दफ़ा करवाने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें- पूछता है, रायबरेली…राहुल गांधी के खिलाफ सड़क पर लगे पोस्टर, छात्र विरोधी चेहरा बताते हुए लिखी की तीखी बात

आगे अखिलेश यादव ने कहा, राज्य की SIT का त्रुटिपूर्ण गठन जब सवालों के घेरे में आ गया तो केंद्र ने नई SIT की बात कर दी, इधर कुछ और लोग भी समानांतर तथाकथित जांच के बाद अपनी तरफ़ से क्लीन चिट बांट रहे हैं, क्या इन सबके पास भी गोपनीय प्रमाण है या ये सब इस महापाप में अपनों को बचाने के लिए बयानबाजी का सहारा ले रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- मौत का फंदाः घर के मेन गेट पर फांसी से लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में हड़कंप, मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी

अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि अगर इनके पास सबूत हैं तो सवाल ये है कि इन तक सबूत पहुंचे कैसे और अगर नहीं है तो सवाल ये है कि ये स्वतंत्र जांच करने वाले किस आधार पर संलिप्त अपराधियों की बेगुनाही का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं? जो महापाप में साथी, वो रामघाती!