रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टरों ने जिले के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए इन होर्डिंग्स में राहुल गांधी को ‘छात्र विरोधी चेहरा’ बताते हुए युवाओं और छात्रों से जुड़े कई तीखे सवाल पूछे गए हैं.
इसे भी पढ़ें- मौत का फंदाः घर के मेन गेट पर फांसी से लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में हड़कंप, मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी
बता दें कि इन पोस्टरों के सामने आने के बाद से जिले में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों में राहुल गांधी पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पोस्टर में लिखा गया है कि जिले के सांसद होने के नाते राहुल गांधी ने अपने कार्यकाल में युवाओं के भविष्य के लिए क्या किया?
इसे भी पढ़ें- समय पर भुगतान और स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, मेडिकल कॉलेज के MBBS इंटर्न्स का हल्ला बोल
पोस्टर में ये भी लिखा गया है कि राहुल गांधी का एक छात्र विरोधी चेहरा आंदोलन में शामिल होने की बजाय अपना अलग मंच बनाकर राजनीतिक नौटंकी. साथ ही यह भी लिखा पूछा गया कि देश के युवाओं को कब तक गुमराह कर कब तक राहुल गांधी राजनीतिक रोटियां सेकेंगे.



