कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. बरसठी थाना क्षेत्र के गहलाई गांव में एक 28 वर्षीय युवक का शव घर के मुख्य दरवाजे पर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें- लाल ने बहाया लहूः बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर मां को सुला दी मौत की नींद, हैरान कर देगी हत्या की दास्तां
जानकारी के अनुसार, गहलाई निवासी शाकिर अंसारी (28) पुत्र शकील अख्तर रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता था. करीब एक माह पहले वह अपने घर लौटा था. युवक का शव घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर लगे लोहे के जंगले में काले कपड़े के फंदे से लटका मिला. परिजनों की नजर पड़ते ही घर में चीख-पुकार मच गई. आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई.
इसे भी पढ़ें- देश को दीमक की तरह…पेपर लीक और चंदा चोरी पर मायावती का बड़ा बयान, CJP के प्रदर्शन को लेकर सरकार को दे डाली सलाह
परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शाकिर अंसारी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था. इसी वजह से उनके द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने की आशंका जताई गई है. हालांकि, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.


