संजय तिवारी, बलिया. स्नातक एमएलसी चुनाव के दिन बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा कचहरी के समीप सपा कार्यालय के सामने ही एक आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए हैं. अखिलेश यादव की तस्वीर लगाकर पोस्टर पर लिखा सपाइयों का क्या भरोसा. दंगा, भ्रष्टाचार और बिरयानी, सपा राज की असल कहानी. अब यह पोस्टर सियासी गलियारों के साथ लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
इसे भी पढ़ें- ‘भगवान के लुटेरे’ नहीं बचेंगे! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में होगी निर्णायक सुनवाई, चंपत राय समेत तीन लोगों की होगी पेशी
बलिया समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने मौके पर पहुंचकर सपा के खिलाफ लगाए गए पोस्टर को फाड़ते हुए दिखाई दिए. वही अरविंद गिरी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के लोग इस तरह के कुकृत्य करके गंदा काम किए है, जो बलिया की राजनीति पवित्र रही है.बलिया चंद्रशेखर, शरदानंद अंचल, जनेश्वर मिश्रा का था. मुनि और तपस्वियों का जिला रहा है. इन लोगों ने यह कुकृत्य करके एक महापाप किया है. क्या बलिया के भारतीय जनता पार्टी के लोग यह चाहते है कि बलिया में पोस्टर वार हो.
इसे भी पढ़ें- ‘अखिलेश जी, चचा साइकिल छोड़ पतंग…’ ओपी राजभर ने आजम खान से मुलाकात पर सपा सुप्रीमो पर साधा निशाना, किया चौंकाने वाला दावा
आगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के साथ-साथ सभी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से कहना चाहता हूं कि आप लोग बलिया के राजनैतिक मर्यादा को और बलिया के राजनैतिक संस्कार को बचाएं रखें. ऐसा गंदा काम न करें. अगर ऐसा गंदा काम करेंगे तो समाजवादी जब अपने पर उतरेंगे तो पोस्टर को फाड़ेंगे नहीं, बल्कि गंदे-गंदे पोस्टर लगाने का काम करेंगे और कोई रोक नहीं पाएगा.

