मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. राम जन्मभूमि मंदिर के दान में चोरी के मामले में आज शुक्रवार को न्यायालय में महत्वपूर्ण सुनवाई होने जा रही है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, डॉ अनिल मिश्र और गोपाल नागर कट्टे के खिलाफ अधिवक्ता संघ द्वारा दायर प्रार्थना पत्र पर आज सीजेएम कोर्ट में पेशी होगी.
इसे भी पढ़ें- ‘अखिलेश जी, चचा साइकिल छोड़ पतंग…’ ओपी राजभर ने आजम खान से मुलाकात पर सपा सुप्रीमो पर साधा निशाना, किया चौंकाने वाला दावा
बता दें कि अधिवक्ता संघ ने इन तीनों प्रमुख लोगों को आरोपी बनाए जाने की मांग करते हुए न्यायालय में अर्जी दाखिल की है. अधिवक्ता संघ का कहना है कि मंदिर के दान में हुई कथित चोरी के मामले में इनकी भूमिका की गहन जांच होनी चाहिए. संघ ने कोर्ट से तीनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
वहीं, इसी प्रकरण से जुड़े रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की जप्त कार और बुलेट बाइक को मुक्त कराने की याचिका पर भी आज सुनवाई होगी. इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज एंटीकरप्शन कोर्ट में निर्धारित है. टिन्नू के अधिवक्ता जप्त वाहनों को रिलीज करने की मांग कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर महिला से छेड़छाड़, योगी सरकार के ‘बेटियां सुरक्षित’ दावे पर सवाल
राम मंदिर दान चोरी का यह मामला शुरू से ही सुर्खियों में रहा है. आज की सुनवाई के बाद मामले की आगे की दिशा तय होगी. अधिवक्ता संघ, ट्रस्ट से जुड़े लोग और आम श्रद्धालु सभी आज के कोर्ट के रुख पर नजर बनाए हुए हैं. माना जा रहा है कि आज का दिन इस हाई प्रोफाइल मामले के लिए निर्णायक साबित हो सकता है.

