संजय तिवारी, बलिया. एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां इंसाफ पाने के लिए एक विवाहिता लगातार कई दिनों से गड़वार थाने का चक्कर लगा रही है, लेकिन थाने से उसे कोई माकूल जवाब नहीं मिलता. महिला का आरोप है कि किसी दबाव के कारण पुलिस वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या अब पुलिस वाले जनता की नौकरी छोड़ किसी और की नौकरी बजाने में लग गए हैं क्या?
इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र की…अपर्णा यादव का नेता विपक्ष पर करारा हमला, जानिए भाजपा नेत्री ने ऐसा क्या कहा?
विवाहिता ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि करीब 4 साल पहले मेरी शादी हुई थी. शादी से पहले ही सास, ससुर की मौत हो चुकी है. ससुराल में पति देवर सहित ननदें रहती है और पति के रिश्तेदारों का आना जाना काफी बना रहता है. ससुराल में पति का कोई जोर नहीं चलता, जैसा वो लोग चाहते हैं वैसे ही पति करता है. ननद, देवर और उनके रिश्तेदार शादी के कुछ महीने बाद से ही मुझे अलग-अलग तरह से प्रताड़ित करने लगे. यहां तक कि जबरजस्ती दवा खिलाकर भ्रूण हत्या भी कर दिए.
इसे भी पढ़ें- 30 साल का इंतजार खत्म! लखनऊ में बनेगी 11 KM की एलिवेटेड रोड, हजरतगंज से वरुण विहार तक का सफर सिर्फ 20 मिनट में
महिला ने आरोप लगाया कि ये सभी लोगों का कहना है कि तुम्हारा कोई बच्चा होने नहीं देंगे और नाही तुम अपने पति के साथ रहोगी. इन सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है लेकिन किसी दबाव के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है. पुलिस का जवाब होता है कि गिरफ्तारी के लिए कोर्ट का आर्डर लेकर आओ.


