संजय तिवारी, बलिया. सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला ने दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट और जबरन कब्जे का आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस कांस्टेबल पर रिश्वत लेकर दबंगों का साथ देने का भी गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने तहसील दिवस पर अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है.
इसे भी पढ़ें- रूल्स बने रोड़ाः सोलर लोन नियमों की वजह से 1 करोड़ घरों के लक्ष्य पर संकट, यूपी सोलर एनर्जी एसोसिएशन ने PM मोदी से की बड़ी मांग
पीड़िता ने बताया है कि वह घर में अकेली खाना बना रही थी तभी 4 लोग घर में घुस आए और मारपीट की. मारपीट के दौरान उसकी 10 ग्राम की सोने की सीकड़ी गिर गई. घटना के समय महिला घर में अकेली थी. पति दुकान पर थे और बच्चे भी नहीं थे. महिला का आरोप है कि दबंग लोग दरवाजा तोड़कर सामान भी ले गए और उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया, जबकि मामला कोर्ट में लंबित है इसके बावजूद दबंग जबरन कब्जा कर रहे है.
पीड़िता का सबसे बड़ा आरोप पुलिस पर है, पीड़ित महिला ने बताया है कि 29 तारीख को पुलिस आई थी. थाने के सिपाही उमेश यादव ने घर आकर उसका बयान और वीडियो लिया. इसके बाद सिसोटार चौराहे पर गया, जहां विपक्षी ममता शर्मा तथा पिंटू राय नाम के व्यक्ति ने 200-200 के नोट की गड्डी सिपाही उमेश यादव को दी. उस समय दर्जनों लोग मौजूद थे, मेरे बेटे के सामने ये सब हुआ.
इसे भी पढ़ें- अकेले में अश्वलीलताः 10 साल के बच्चे के साथ पड़ोसी ने किया गंदा काम, फिर ऐसे खुली काली करतूत की पोल…
महिला ने बताया कि दबंगों ने उसके घर में चारा मशीन और खटिया भी रख दिया है. पुलिस ने मामले में उसका और उसके पति का 151 का चालान कर दिया है. जबकि मेरे घर में घुसकर मुझ अकेली महिला से मारपीट की गई थी, महिला ने बताया है कि सिपाही उमेश यादव जाती बिरादरी के नाम पर पक्षपात कर रहा है. पीड़िता ने बताया है कि विपक्षी द्वारा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी मिल रही है.


