ज्ञान भारद्वाज, गाजियाबाद. बालाजी एनक्लेव गोविंदपुरम में 10 वर्षीय नाबालिग बच्चे से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. आरोप पड़ोस में रहने वाले विनोद निगम पर लगा है. पीड़ित परिवार ने कवि नगर थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा.

इसे भी पढ़ें- आखिर जाग गए ‘रक्षक’ : VHRP ने फूंका पप्पू यादव का पुतला, कहा- दूसरे धर्म पर टिप्पणी होती तो प्रतिक्रिया और गंभीर होती

बता दें कि पीड़ित परिवार बालाजी एनक्लेव की गली नंबर 13 में रहता है. परिजनों का आरोप है कि आरोपी भी इसी गली का रहने वाला है और बच्चे को पहले से जानता था. आरोपी ने कई बार बच्चे को बहाने से अकेले में बुलाया. इस दौरान उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और गाली-गलौज भी की. डर की वजह से बच्चा पहले सहम गया और उसने किसी को कुछ नहीं बताया.

कुछ दिनों से बच्चे के व्यवहार में बदलाव देखकर परिजन चिंतित हुए. जब परिवार वालों ने प्यार से पूछताछ की तो मासूम ने रोते हुए पूरी बात बताई. बच्चे ने बताया कि आरोपी उसे धमकाता था कि अगर घर पर बताया तो उसे और परिवार को नुकसान पहुंचाएगा. इसके बाद पीड़ित परिवार कवि नगर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर सौंपी.

इसे भी पढ़ें- प्रैक्टिस बनाएगी परफेक्ट! UP पुलिस का हर सप्ताह होगा ऑनलाइन कौशल प्रशिक्षण, लागू किया जा रहा ‘वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट’

तहरीर में पीड़ित परिवार ने आरोपी पर पोक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. परिवार ने पुलिस से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है.