बांदा. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है. घटना में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- देश में संकट की सरकार! छात्रों, युवाओं और किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा पर बरसे अखिलेश, जानिए ऐसा क्या कह दिया?

बता दें कि घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबूपुर के पास उस वक्त घटी, जब कुछ लोग बाइक पर सवार होकर करतल की ओर जा रहे थे. वहीं दूसरी ओर से कुछ लोग बाइक पर सवार होकर करतल से नरैनी की ओर आ रहे थे. इसी दौरान दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए.

इसे भी पढ़ें- केवल सख्त कानून बना देने से…पेपर लीक रोकथाम विधेयक पर मायावती ने खड़ा किया बड़ा सवाल, मोदी सरकार को दे डाली सलाह

वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान जुगल किशोर मिश्र (65) और अंकुल यादव (11) के रूप में हुई. बाकी घायलों का इलाज जारी है. पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.