बांदा. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक हाईटेंशन बिजली के खंभे में चढ़ गया और घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा किया. हैरानी की बात ये है कि युवक ने ये खौफनाक कदम लोन के लिए उठाया. हालांकि, पुलिस ने युवक को जैसे-तैसे समझाकर नीचे उतार लिया.
इसे भी पढ़ें- ‘मौत’ बांट रही भाजपा सरकार! NEET का पेपर लीक होने से छात्र ने दी जान, आखिर कौन कर रहा सपनों का सौदा?
बता दें कि पूरा मामला बबेरू कस्बे के औगासी सड़क स्थित मागलीराम विद्यालय के पास का है. जहां सुनील राजपूत नाम का युवक हाईटेंशन बिजली के खंभे में चढ़ गया. युवक को बिजली के खंभे में चढ़ा देखकर लोगों के बीच में हड़कंप मच गया. जिसके बाद लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- पॉलिटिकल स्टंट है या जनता की फिक्र! पेट्रोल-डीजल की किल्लत, मंत्री दिनेश प्रताप ने सुरक्षा वाहनों को हटाने के लिए SP को लिखा पत्र
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों समझाने के बाद युवक खंभे से नीचे उतरा. पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि उसे अपना बिजनेस शुरू करने के लिए 25 लाख रुपए का लोन चाहिए. इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया. पुलिस ने बैंक में जाकर लोन के लिए बात करने की सलाह दी है. अब पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

