लखीमपुर-खीरी. नीट का पेपर लीक होने से लाखों छात्रों के सपनों पर पानी फिर गया है. ये पहले दफा नही हैं, जब भाजपा सरकार में पेपर लीक हुआ है. इससे पहले भी कई दफा पेपर लीक के मामले सामने आए हैं. बावजूद भाजपा सरकार लगाम कसने विफल रही है. नीट का पेपर लीक होने से एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कब तक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता रहेगा? और छात्रों के सपनों को कब तक रौंदा जाएगा?
इसे भी पढ़ें- पॉलिटिकल स्टंट है या जनता की फिक्र! पेट्रोल-डीजल की किल्लत, मंत्री दिनेश प्रताप ने सुरक्षा वाहनों को हटाने के लिए SP को लिखा पत्र
बता दें कि पूरा मामला नौरंगाबाद स्थित गंगोत्री नगर का है. जहां रहने वाले रितिक मिश्रा नाम के छात्र ने नीट की परीक्षा दी थी. उसका पेपर भी काफी अच्छा गया था. घर वालों से उसने उम्मीद जताई थी कि उसका पेपर क्लीयर हो जाएगा. वहीं पेपर लीक होने की खबर आने के बाद से वह तनाव में आ गया था. रितिक के घरवालों ने कई बार समझाया भी था. लेकिन उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी.
इसे भी पढ़ें- BJP का उद्देश्य जनता की भलाई नहीं, केवल… मुकेश सहनी का सरकार पर हमला, संजय निषाद को भी दे डाली खुली चुनौती
वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस ने छात्र के कमरे की तलाशी ली, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. छात्र की मौत से माता-पिता रो-रोकर बेहाल है.

