बांदा. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आय़ा है. जहां छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट और लाठी-डंडे से हमला कर हत्या कर दी. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- ये गार्ड कम, ‘गुंडे’ ज्यादा! जिला महिला अस्पताल में इलाज के नाम पर की जाती है बदतमीजी, VIDEO वायरल, बेसुध जिम्मेदार?
बता दें कि पूरा मामला कस्बे के मोहल्ला राजनगर का है. जहां रहने वाले आशीष वर्मा ने बेटे के जन्म की खुशी में छठी के कार्यक्रम का आयोजन कराया था. इस दौरान सभी लोग खुश थे. तभी आशीष की बड़े भाई विकास वर्मा के साथ पैसों को लेकर बहस शुरू हो गई. बात देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि दोनों को बीच मारपीट हो गई. इस दौरान आशीष ने पास में पड़ी ईंट उठाकर अपने बड़े भाई विकास वर्मा के सिर में दे मारा. उसके बाद डंडे से भी जमकर पिटाई की.
इसे भी पढ़ें- ए भाई अखिलेश जी… राजभर समाज के लोगों को कितना सताएगा आपका वाला PDA? ओपी राजभर ने सवाल पूछते हुए साधा निशाना
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने विकास वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया. रास्ते में ही विकास की मौत हो गई. जिसके बाद मां ने बेटे की हत्या करने की शिकायत पुलिस से की. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

