लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पीडीए की सियासत पर फोकस कर रहे हैं. ऐसे में विपक्षी दल पीडीए की काट खोजने में लग गए हैं. यही वजह है ओपी राजभर लगातार अखिलेश यादव पर पीडीए के मुद्दे पर हमलावर हैं. एक बार फिर ओपी राजभर ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ए भाई अखिलेश यादव जी, आप और आपके लोडरवा सब लगता है कि राजभर समाज के सफाए का ठेका ही ले लिये हैं? आप तो दिनरात रट्टू तोता की तरह पीडीए-पीडीए की माला जपते रहते हैं, मगर उसी माला से आपके लोडर लोग राजभर समाज के लोगों का गला घोटने में सबसे आगे हैं.

इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल’, मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर अखिलेश यादव का हमला, 27 की सत्ता को लेकर भी किया बड़ा दावा

आगे ओपी राजभर ने कहा कि बीपी न बढ़ाइएगा, क्योंकि आज जो तथ्य सामने रखूंगा वो आपके पीडीए का असली रंग-रूप सबके सामने खोल के रख देगा. राजभर समाज के लोगों की जो हत्याएं पिछले एक साल में हुई हैं, उसमें आपका वाला पीडीए (‘पीट देगा अहिर’ और ‘पीट देगा अल्पसंख्यक’) ही शामिल रहा है.

अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि 26 जनवरी 2025 को श्रावस्ती के पूरेमंशाराम में संजय राजभर की हत्या हुई, उसमें आपका ‘पीट देगा अहिर'(सपाई) शामिल रहा, 16 जनवरी 2026 को जौनपुर के खेतासराय में सुनील राजभर की हत्या हुई, जीशान पर केस दर्ज हुआ, ये भी आपका वाला ‘पीट देगा अल्पसंख्यक'(सपाई) ही निकला. अभी और सुनिए…14 फरवरी 2026 को महराजगंज के श्यामदेउरवा में 15 साल के अंकुश राजभर की हत्या हुई, पड़ोसी रामनरेश यादव और उसका परिवार शामिल रहा. यहां भी आपका ‘पीट देगा अहिर’ है.

इसे भी पढ़ें- बदमाशी छोड़ दो या फिर UP! पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, एक का हाफ एनकाउंटर, जानिए खाकी ने कैसे ऑपरेशन को दिया अंजाम…

आगे उन्होंने कहा, 28 मार्च 2026 को बाराबंकी के टिकैतनगर में बबलू राजभर जो बेचारा आइसक्रीम बेचकर अपना परिवार पाल रहा था, उसे शंकर यादव ने बांके से काट डाला. 20 अप्रैल 2026 को देवरिया भटनी में सूरज राजभर को अशोक यादव ने मार डाला. 29 मई 2026 को मऊ के हलधरपुर में राजजन्म राजभर को रामबदन यादव और उसके पांच साथियों ने तब मार दिया जब वह गेहूं पिसवाकर घर जा रहे थे.

आगे ओपी राजभर ने कहा, आखिर राजभर समाज के लोगों को कितना सताएगा आपका वाला पीडीए? आप अपने मन-मतलब वालों के लिए तो एसी में बैठकर खूब पीसी करते हैं, छाती पीटते हैं. मगर, जैसे ही आपके लोडर अपराध करने में शामिल दिखते हैं, आप के मुंह में दही जम जाता है. और हां…घबड़ाइए मत ! आप और आपके लोडरों का एक-एक कच्चा-चिट्ठा खोलता रहूंगा. यह भी बताउंगा कि आप AC कमरे से बाहर आखिर क्यों नहीं निकलते.