अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जिले के बलुआ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और लूट के आरोपित बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि कार्रवाई के दौरान एक दरोगा भी घायल हुए हैं. पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है और उसके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें- ‘मुख्यमंत्री जी के अति प्रिय अधिकारी…’ हाईकोर्ट ने योगी के अफसर को लगाई फटकार, अखिलेश ने ली चुटकी

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मोबाइल और नकदी लूट की घटनाओं में शामिल बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बलुआ पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया. पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी.
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश अनुपम पाण्डेय उर्फ गोलू के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा.

इसे भी पढ़ें- Explainer : जब आतंकियों के मुकदमे वापस लेने चली थी अखिलेश सरकार, हाईकोर्ट ने पूछा था- पद्म भूषण दोगे क्या?

वहीं उसका साथी आकाश मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया.
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली से पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक जमीलउद्दीन के हाथ में भी गोली लग गई. घायल दरोगा को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें- मिट्टी में मिली 2 जिंदगीः दीवार की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, 8 साल का बच्चा लड़ रहा जिंदगी की जंग

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार और घायल दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से हथियार, कारतूस और अन्य संदिग्ध सामान बरामद करने का दावा किया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.