अमेठी. जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई है. वहीं 8 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटी की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, कैसे हैं? आज 6 जून है सोचा याद दिला दूं… OP राजभर ने खबर का स्क्रीन शॉट शेयर कर साधा निशाना, सपा के गढ़ को बताया आतंकवाद की जड़
बता दें कि घटना जामो थाना क्षेत्र के घाटमपुर के पूरे परमेश्वरी गांव की है. जहां बीती रात एक परिवार अपने कच्चे मकान में सो रहा था. इसी दौरान मकान की दीवार भराभराकर अचानक गिर गई. मलबे में दबकर मां-बेटी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल मलबे को हटाकर तीनों को लेकर अस्पताल पहुंचे.
इसे भी पढ़ें- LOVE के LIFE कुर्बान! प्रेमी-प्रेमिका ने खुद को लगाई आग, युवती की मौत, जानिए मोहब्बत और मौत की दास्तां
इस दौरान डॉक्टरों ने जांच कर मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 35 वर्षीय कमलेश कुमारी औऱ 7 साल की बेटी के रूप में हुई है. वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चे का इलाज जारी है. वहीं घटना के पीछे के कारण रुक-रुककर हो रही बारिश को बताया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

