मयंक शर्मा, फिरोजाबाद. जिले में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के पड़ाव गढ़ईया मुहल्ले में प्रेमी-प्रेमिका ने खुद को आग लगा ली. आग में झुलसी प्रेमिका खुशी की आगरा एसएन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रेमी अरुण गंभीर रूप से झुलसा हुआ है और जिंदगी-मौत से जूझ रहा है. उसका इलाज एसएन हॉस्पिटल आगरा में चल रहा है.

इसे भी पढ़ें- ये पिता नहीं, ‘पापी’ है! बाप ने कई महीनों तक 11 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, दहला देगी दरिदंगी की दास्तां

शिकोहाबाद एसएचओ के मुताबिक दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे और बीती रात उन्होंने आग लगाई थी. घटना के बाद पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देख पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, कैसे हैं? आज 6 जून है सोचा याद दिला दूं… OP राजभर ने खबर का स्क्रीन शॉट शेयर कर साधा निशाना, सपा के गढ़ को बताया आतंकवाद की जड़

खुशी के मामा ने पुलिस को बताया कि खुशी एक जून को अपनी मां के साथ मैनपुरी स्थित ननिहाल गई थी. वहां से वह कपड़े लेने के बहाने शिकोहाबाद आई और प्रेमी अरुण के साथ गायब हो गई. देर रात करीब 10 बजे दोनों खुशी के घर पहुंचे और वहां इस घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और परिजन भी इस पर कुछ बोलने से बच रहे हैं.