कानपुर. हैवानियत की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पिता ने अपनी 11 साल की बेटी को महीनों हवस का शिकार बनाया. हालांकि, दरिंदे की पोल खुलने के बाद बच्ची की मां ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने आऱोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, कैसे हैं? आज 6 जून है सोचा याद दिला दूं… OP राजभर ने खबर का स्क्रीन शॉट शेयर कर साधा निशाना, सपा के गढ़ को बताया आतंकवाद की जड़
बता दें कि पूरा मामला सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र का है. जहां रहने वाले एक व्यक्ति ने कई महीनों तक अपनी 11 साल की बेटी का रेप किया. हैवानियत की पोल तब खुली, जब बच्ची की तबियत बिगड़ी और उसके प्राइवेट पार्ट से खून आने लगा. जिसके बाद बच्ची को उसकी मां डॉक्टर के पास जांच कराने लेकर पहुंची. जहां डॉक्टरों ने जांच कर बच्ची के साथ रेप होने की जानकारी दी. डॉक्टरों की बात सुनते ही बच्ची की मां के होश उड़ गए.
इसे भी पढ़ें- CM यानी करप्ट माउथ… CM योगी की भाषा और संस्कार पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, जानिए सपा सुप्रीमो ने क्या कहा?
इस दौरान महिला ने अपनी बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि पापा अपने फोन में गंदे वीडियो दिखाते थे और उसके बाद गंदा काम करते थे. विरोध करने पर डराते थे और किसी को न बताने की भी धमकी दी थी. बेटी की बात सुनने के बाद महिला तुरंत थाने पहुंची और पति के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया. पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी को धरदबोचा. वहीं बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

